सीएम योगी के गढ़ पूर्वांचल में 3मार्च के मतदान के दिन तय हो जायेगा कि सूबे के किसकी बनेगी सरकार और किसके सिर पर होगा ताज...???
छठे चरण का प्रचार आज शाम 5 बजे थम जायेगा और 3फरवरी को होगा मतदान... |
विधानसभा चुनाव-2022 के छठवें चरण में प्रदेश के 10 जिलों की 57 विधान सभा सीटों के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान करने का समय तय है। दस जिलों में अम्बेडकर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया व बलिया की विधान सभा सीटें शामिल हैं। प्रत्याशियों की ओर से किए जा रहे प्रचार-प्रसार पर रोक मतदान समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए समुचित व्यवस्था कराने के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
सूबे में 57 विधान सभा सीटों में कटेहरी, टांडा, आलापुर (सुरक्षित), जलालपुर, अकबरपुर, तुलसीपुर, गैंसड़ी, उतरौला, बलरामपुर (सुरक्षित), शोहरतगढ़, कपिलवस्तु (सुरक्षित), बांसी, इटवा, डुमरियागंज, हरैया, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदर, महादेवा (सुरक्षित), मेंहदावल, खलीलाबाद, धनघटा (सुरक्षित), फरेंदा, नौतनवा, सिसवा, महराजगंज (सुरक्षित), पनियरा, कैम्पियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा, खजनी (सुरक्षित), चौरी-चौरा, बांसगांव (सुरक्षित), चिल्लूपार, खड्डा, पडरौना, तमकुही राज, फाजिलनगर, कुशीनगर, हाटा, रामकोला (सुरक्षित), रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपार रानी, सलेमपुर (सुरक्षित), बरहज, बेल्थरा रोड (सुरक्षित), रसड़ा, सिकन्दरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह व बैरिया सीटें हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें