Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022

शादी की खुशियां मातम में बदली, हल्दी रस्म के दौरान कुएं में गिरीं महिलाएं, 13 की हुई दर्दनाक मौत

कुशीनगर में बड़ा हादसा, कुएं में गिरने से 13की मौत, सिलिप पर बैठी महिलाएं कुएं में गिरी, शादी की रस्म निभाते समय हुआ हादसा...


हल्दी रस्म के दौरान कुएं की स्लैब पर नाचने लगी थीं 30-35 महिलाएं, तेज आवाज के साथ टूटा स्लैब, 13 लोग कुएं में समा गए... 


कुशीनगर का वह कुआं जिसमें 9बच्चियां और 4महिलाएं मौत के मुंह में समा गईं...

कुशीनगर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर  में बड़े हादसे की खबर आई है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने से 13 लोगों की मौत होने की खबर है। मरने वालों में लड़कियां ओर महिलाएं शामिल हैं। करीब डेढ़ दर्जन महिलाओं के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार  औरतें व लड़कियां हल्दी के दिन मटकोड़वा की रस्म के लिए पहुंची थीं। हादसा नौरंगिया गांव में हुआ। अब तक कुएं से  13 लाशें निकाली गई हैं। आशंका है कि यह संख्या बढ़ सकती है। दिल दहलाने वाली इस घटना के बाद पूरे जिले में हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है कि 10 बार फोन करने के बावजूद भी एक भी एंबुलेंस करीब डेढ़ घंटे तक घटना स्थल पर नहीं पहुंची, जबकि घटना स्थल से अस्पताल की दूरी महज 3 किलोमीटर है। हालांकि पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। हादसे के बाद गांव वालों ने टॉर्च के जरिए ही बचाव कार्य शुरू कर दिया था। प्रशासनिक अधिकारी व डाक्टरों की टीम घटनास्थल पर मौजूद है।

हादसे के बाद कुएं से निकाले गए महिलाओं और बच्चियों के शव...


पुलिस के अनुसार नौरंगिया ग्राम सभा के स्कूल टोले पर बुधवार की रात करीब 9 बजे शादी के एक मांगलिक कार्यक्रम में कुआं पूजन की रस्म के लिए महिलाएं व बच्चियां इकठ्ठा थीं। कुआं पानी से भरा हुआ था। भीड़ अधिक थी। बच्चियां व महिलाएं कुएं की मुंडेर स्लीप और कुएं पर बने चबूतरे पर पर बैठीं थीं। कहा जा रहा है कि कुएं का चबूतरा कमजोर होने की वजह से टूट गया जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। बच्चियां व महिलाएं कुएं में गिर गईं। उन्हें बचाने में भी कई महिलाएं कुएं में जा समायीं। अधिकारियों के अनुसार ये महिलाएं शादी के एक दिन पहले कुएं के पास मिट्टी कोड़ने की रस्म अदा करने पहुंची थीं। दो घंटे की मशक्कत के बाद 9 बच्चियों व 4 महिलाओं को कुएं से निकालकर अस्पताल भेजा गया, मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अन्य बच्चियों एवं महिलाओं की स्थिति गंभीर बनी हुई है


सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के ग्राम नौरंगिया स्कूल टोला की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बताया और ग्रामवासियों की मृत्यु को अत्यंत दुःखद है। उन्होंने अपनी ब्यक्त की और कहा कि उनकी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है। सभी घयलों के उपचार के लिए प्रशासन को निर्देशित कर दिया गया है और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दु:ख जाहिर किया अमित शाह ने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में हुआ हादसा अत्यंत दुःखद है इसमें जिन्होंने अपनों को खोया है, उनकी इस अपूरणीय क्षति पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं साथ ही ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूंबीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी दुख जाहिर किया है। जेपी नड्डा ने कहा, 'उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए दर्दनाक हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार सुनकर मन व्यथित है  दिवंगतों के परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं


कुएं में गिरने से हुई मौत में मृतकों की सूची....


1- पूजा पुत्री बलवंत यादव 19 वर्ष

2- पूजा पुत्री राम बहाली चौरसिया 20 वर्ष।

3- शशि कला पुत्री मदन चौरसिया 15 वर्ष।

4- शकुंतला देवी पत्नी भोला चौरसिया 35 वर्ष।

5- ममता देवी पत्नी रमेश चौरसिया 35 वर्ष।

6- मीरा पुत्री सुभग विश्वकर्मा 25 वर्ष।

7- परी पुत्री राजेश चौरसिया 14 वर्ष।

8- ज्योति पुत्री रामबली चौरसिया 15 वर्ष।

9- राधिका पुत्री महेश कुशवाहा 16 वर्ष।

10- सुंदरी पुत्री प्रमोद कुशवाहा 8 वर्ष।

11- आरती पुत्री इंद्र जीत चौरसिया 15 वर्ष 

12- पप्पी 20 वर्ष

13- मन्नू 18 वर्ष


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें