अपनी ही औलाद को सही रास्ता दिखाना एक माँ को अपने जीवन से धोना पड़ा हाथ, यह वही माँ है जो उसे इस धरातल पर पैदा किया, 9 माह अपने पेट में रखकर अपने खून से उसके जीवन को सींचा और अपने पैरों पर खड़ी होने तक उसे पाल पोस कर उस लायक बनाया कि वह अपने आशिक के साथ मिलकर उसकी हत्या कर सके...
प्यार के लिए हत्यारी बनी बेटी, जन्म देने वाली मां को ही उतारा मौत के घाट... |
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के अम्बेडकर नगर इलाके में वर्ष- 2007 में भाजपा के टिकट से निगम पार्षद का चुनाव लड़ चुकी एक महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्याकांड को किसी और ने नहीं, बल्कि महिला की बेटी ने अपने लिव-इन-रिलेशनशिप के साथ मिलकर अंजाम दिया। मृतका की शिनाख्त सुधा रानी (55) के रूप में हुई है। हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने बेटी देवयानी (24) और लिवइन पार्टनर के दोस्त कार्तिक उर्फ शिबू (23) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल सर्जिकल ब्लेड व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। दरअसल देवयानी अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी कार्तिक उर्फ शिबू के साथ दक्षिणपुरी रह रही थी। मां को यह पसंद नहीं था। सुधा ने बेटी पर दबाव बनाने के लिए उसे प्रॉपर्टी से बेदखल करने की धमकी देकर खर्चा भी देना बंद कर दिया था। इससे नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। आज अपनी औलाद ही जान का दुश्मन बनकर ऐसा घृणित कार्य को अंजाम दिया जो एक माँ कभी सोंच भी नहीं सकती। समाज में इतनी गिरावट कैसी आ गई ? क्या एक पुत्री के लिए उसका प्रेमी ही सबकुछ है ? उसे इस धरती पर जीवन देने वाली माँ कुछ भी नहीं है।
एक जननी इस बात को कभी स्वप्न में भी नहीं सोची होगी कि उसकी औलाद ही उसे मार डालेगी। वो भी इसलिए कि वह उसके जीवन को सही रास्ते पर लाने के लिए उसे आगाह कर रही थी कि वह लाइन पर आ जाये और अपना जीवन सही ढंग से जिए। जिल्लत की जिंदगी जीने से उसकी भी इज्जत दांव पर लग रही थी। बस यही बात एक औलाद को नागवार लगी और वह अपनी जननी को ही हमेशा के लिए अपने जीवन से हटा देने का निर्णय ले लिया। एक षड्यंत्र के तहत हत्या कर घर में लूट की घटना को जन्म दिया गया। प्रेमी संग मिलकर बेटी ने माँ की हत्या की वारदात को अंजाम दिया, उसके बाद बेटी और उसका प्रेमी पूरी घटना को लूटपाट के दौरान हुई हत्या का रंग देने का प्रयास किया गया। दक्षिण जिले की पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे अम्बेडकर नगर थाना पुलिस को एक मदनगीर के एक मकान में महिला की हत्या की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां घर पर एक कमरे के बेड पर सुधा रानी का शव पड़ा था। बेडशीट पर चोरों ओर खून ही खून फैला था। कमरे में कोई जोर जबदरस्ती के निशान भी नहीं थे। यहां तक खून के छींटे फर्श पर भी नहीं गिरे थे। पुलिस को घर पर महिला की बेटी देवयानी मिली। देवयानी ने बताया कि करीब 9.30 बजे दो बदमाश उनके घर में घुसे। उन्होंने पहले घर में रखा कैश और जेवरात लूटे। मां ने लूटपाट का विरोध किया तो आरोपियों ने गला रेतकर उसकी हत्या।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें