Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 26 फ़रवरी 2022

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार गिरीश पासी दे रहे हैं, बाबागंज विधानसभा के उम्मीदवार व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज को सीधी टक्कर

प्रतापगढ़ के बाबागंज विधानसभा सुरक्षित सीट पर राजा भईया अपने समर्थक विनोद सरोज और उनके पिता रामनाथ को वर्ष-1996 से अपने दम पर विधानसभा की चौखट पर पहुँचाते रहे...

245-बाबागंज विधानसभा की सुरक्षित सीट पर इस बार बिगड़ गया है,समीकरण... 

साल-2012 से 2022 तक निर्दलीय उम्मीदवार विनोद सरोज निर्वाचित होते रहे बाबागंज सुरक्षित सीट से विधायक...


बाबागंज सुरक्षित विधानसभा के मौजूदा विधायक विनोद सरोज मौजूदा विधायक हैंउन्हें रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया का करीबी माना जाता है पहली बार जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भईया ने विनोद सरोज को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से उम्मीदवार घोषित किया हैकांग्रेस ने इस सीट पर महिला प्रत्याशी बीना रानी को मैदान में उतारा है तो बसपा ने अपने जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम को चुनावी मैदान में उतारा हैसमाजवादी पार्टी ने पंद्रह साल बाद बाबागंज विधानसभा से गिरीश पासी को अपना उम्मीदवार उतार कर राजा भईया के समर्थक और जनसता दल लोकतांत्रिक के उम्मीदवार विनोद सरोज को कड़ी टक्कर दे रहे हैं


इस बार बाबागंज विधानसभा (सुरक्षित) से बीजेपी ने अपना वर्ष-2017 के उम्मीदवार पवन गौतम का टिकट काटकर केशव पासी को उम्मीदवार बनाया है फिलहाल क्षेत्र में यह चर्चा है कि भाजपा पवन गौतम को टिकट देती तो वह चुनाव में विधायक विनोद सरोज को कड़ी टक्कर देते परन्तु भाजपा ने पवन गौतम का टिकट काटकर अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारी है। वहीं इस सीट पर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया का खासा प्रभाव रहता है इस विधानसभा सीट पर साल 2012 और साल 2017 के विधानसभा चुनाव में राजा भईया के समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी विनोद कुमार सोनकर लगातार जीते हैं इस बार चुनाव की बात करें तो राजा भईया ने विनोद सोनकर को जनसत्ता दल से उम्मीदवार घोषित किया है कांग्रेस ने इस सीट पर महिला प्रत्याशी बीना रानी को मैदान में उतारा है


उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद की बाबागंज (सुरक्षित) विधानसभा सीट है। इस विधानसभा सीट पर राजा भईया का खासा प्रभाव है। उनकी विधानसभा कुंडा के साथ-साथ इस विधानसभा सीट पर भी उनके पसंद की प्रत्याशी ही चुनाव जीतते आ रहे हैं। साल 2008 में परिसीमन के बाद इस सीट का गठन हुआ। अब तक इस विधानसभा सीट पर दो चुनाव हुए हैं। दोनों ही चुनाव में राजा भईया के चहेते प्रत्याशियों की ही जीत हुई है। अभी तक इस सीट पर किसी भी राजनीतिक दल के प्रत्याशी की जीत नहीं हो पाई है। कहते हैं कि कुंडा विधानसभा से ज्यादा राजा भईया बाबागंज विधानसभा सीट पर ध्यान देते हैं, जिसकी वजह से साल 2012 में विनोद सरोज को उन्होंने जीत दिलाई वहीं 2017 में भी विनोद कुमार राजा भैया के सहयोग से दोबारा विधायक चुने गए विनोद सरोज निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में दोनों बार चुनाव जीते हैं


वर्ष- 2012 के चुनाव की बात करें तो निर्दलीय उम्मीदवार विनोद सरोज 69332 मत प्राप्त किये थे, जबकि बहुजन समाज पार्टी के महेंद्र कुमार बौद्ध को 27266 मत मिले थे इस बार उन्होंने 42066 वोटों की मार्जिन से यह सीट पर जीत दर्ज की. वहीं 2017 में विनोद कुमार को 87778 वोट मिले थेजबकि बीजेपी के पवन कुमार गौतम को 50618 मत मिले थे विनोद सरोज ने 37160 मतों से बीजेपी प्रत्याशी को पराजित किया। साल 2017 में विनोद सरोज की जीत तब हुई, जब पूरे प्रदेश में मोदी लहर चल रही थी, लेकिन इस सीट पर मोदी लहर नहीं, बल्कि राजा भईया की लहर चलीजिसके चलते निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वह कुंडा से स्वयं और बाबागंज से अपने चहेते विनोद सरोज को जिताने में सफल रहे। फिलहाल इस बार भाजपा और बसपा का उम्मीदवार तो नहीं, परन्तु समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार गिरीश पासी द्वारा विनोद सरोज के कड़ा मुकाबला होता नजर आ रहा है

 

बाबागंज सुरक्षित विधानसभा में अनुमानित जातिगत आकड़ें...

अनुसूचित जाति- 75 हजार

यादव- 45 हजार

मुस्लिम- 40 हजार

अन्य पिछड़ी जातियां- 40 हजार

ब्राह्मण- 38 हजार

क्षत्रिय- 25 हजार


बाबागंज सुरक्षित विधानसभा में मतदाताओं की वर्तमान स्थिति...

कुल मतदाता- 3,18,521

पुरुष- 1,69,616

महिला- 1,48,762

थर्ड जेंडर- 6

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें