Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 2 फ़रवरी 2022

पोस्टर बॉय अमरपाल मौर्य को ऊंचाहार में भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी, स्थानीय प्रत्याशी को लेकर मतदाताओं की खोज हुई समाप्त

प्रतापगढ़ के रहने वाले अमर पाल मौर्य को इस बार रायबरेली के ऊंचाहार से भाजपा ने टिकट देकर उम्मीदवार बनाया है,अमरपाल मौर्य भाजपा सगंठन में प्रदेश महामंत्री हैं,जिनका सपा के कद्दावर नेता मनोज पांडेय से होगा, मुकाबला...

अमरपाल मौर्य, प्रदेश महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश... 

रायबरेली की 6 विधानसभा सीटों में सबसे चर्चा में रहने वाली ऊंचाहार सीट से बीजेपी ने अमरपाल मौर्य को टिकट देकर अपना उम्मीदवार बनाया है। अमरपाल मौर्य को टिकट मिलने के उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। वहीं अब उनका मुकाबला सपा के कद्दावर नेता मनोज पांडेय से है। मनोज पांडेय सपा से उम्मीदवार हैं। बता दें कि अभी हाल ही में बीजेपी से टिकट की दावेदारी कर रहे अतुल सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। कांग्रेस ने उन्हें टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया है। सपा से वर्तमान विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय मैदान में हैं। वह दो बार से विधायक हैं। अमरपाल को टिकट मिलने के बाद लोगों में चर्चा है कि रायबरेली में क्या बीजेपी को कोई ब्राह्मण चेहरा नहीं मिला। वहीं जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहा है, वैसे-वैसे सभी पार्टियों के दावेदार प्रत्याशी चुनावी मैदान में पूरी दमखम से लगे हुए हैं। यह एक ऐसी विधानसभा है, जिस पर पूरे जिले की नजर टिकी हुई है।

रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा से भाजपा को कभी नहीं मिली जीत...

सपा से वर्तमान विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय...
जब सूबे में भाजपा की लहर थी और मोदी की सुनामी थी तो उस वक्त भी ऊंचाहार विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी को विधासभा चुनाव-2017 में सफलता नहीं मिली। वैसे तो भाजपा हर चुनाव में अपना उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारती है, लेकिन उसे हमेशा मुंह की खानी पड़ी है। इतिहास रहा है कि यहां पर कभी भी भाजपा के प्रत्याशी को जीत हासिल नहीं हुई है। पिछले 2 चुनावों के मुख्य मुकाबले में उत्कृष्ट मौर्य उपविजेता के रूप में रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें जीत नहीं हासिल हो सकी। वर्ष- 2012 में बसपा से उत्कृष्ट मौर्य ने चुनाव लड़ा। जिसमें उन्हें 59,448 मत मिले थे। वह 1,936 वोटों से हार गए थे। जिसके बाद पार्टी बदल कर भाजपा से वर्ष- 2017 में पुनः चुनाव लड़े, जिसमें उन्हें 57,169 मत मिले और सपा प्रत्याशी से करीब 2 हजार वोटों से फिर चुनाव हार गए।

विधानसभा चुनाव-2022 के चुनावी मैदान में भाजपा प्रत्याशी के रूप में जहां कुंवर अजय पाल सिंह का नाम सरगर्मियों के साथ में ले रहे थे। वहीं पहली बार विधानसभा में कमल खिलने की लोगों मे आस जगी थी, जो मंगलवार की देर शाम सूची को प्रकाशित होने के बाद समाप्त हो गई। क्षेत्र के राजनीतिक पंडित सपा और बसपा के बीच आमने सामने की टक्कर होने का अनुमान लगा रहे हैं। हालांकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार विधानसभा से वर्ष- 2012 तथा वर्ष- 2017 में विधायक चुने गए हैं। डॉ मनोज कुमार पांडेय की जनता के बीच में काफी पैठ मानी जाती है। वहीं बसपा उम्मीदवार की बात करें तो अंजली मौर्या के परिवार से दो बार ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीत चुके हैं।  हालांकि बसपा प्रत्याशी अंजली मौर्या हाल ही में राजनीति में कदम रखा है। 25 साल की उम्र में वह विधानसभा से इस बार बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही है। फिलहाल ऊंट किस करवट बैठेगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें