अभियुक्तों के कब्जे से दो अदद तमंचा, तीन कारतूस व घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद...
प्रतापगढ़। जनपद के थाना लालगंज पर आवेदक द्वारा दिनांक- 08.02.22 को यह सूचना दी गयी कि भदारी कला तिराहा, राइस मिल के पास जाइलो कार से आकर कुछ लोगों द्वारा जान से मारने की नीयत से मुझ पर फायर किया गया जिसमें मैं बच गया। इसके उपरान्त उन लोगों के द्वारा दहशत पैदा करने की नीयत से हवाई फायरिंग भी की गयी। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0 92/2022 धारा 147, 148, 149, 504, 506, 307, 286 भादवि व धारा 07 सीएलए एक्ट का अभियोग 03 व्यक्ति नामजद व 04 व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल द्वारा उक्त घटना से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संबंधित को कड़े निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में आज दिनांक- 10.02.2022 को थानाध्यक्ष लालगंज कमलेश कुमार पाल मय टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान थाना क्षेत्र के बी0एस0एन0एल0 आफिस के पास से उक्त घटना से संबंधित 03 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त जाइलो कार व 02 अदद अवैध तमंचा व 03 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इस बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त में 1. विश्वास प्रकाश उर्फ वीरु नागर पुत्र विवेक प्रकाश निवासी वार्ड नं0 09 कस्बा लालगंज थाना लालगंज, प्रतापगढ़ 2. विवेक चन्द्र नागर उर्फ विक्की पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम भदारी कला थाना लालगंज, प्रतापगढ़ 3. हिमांशू गौतम पुत्र राजेश गौतम उम्र 19 वर्ष निवासी भदारी कला थाना लालगंज, प्रतापगढ़ बरामदगी में 1- एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर 2- एक अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 3- एक अदद जाइलो कार बारंग स्लेटी नं0- UP72 R 1933 बरामद की गई है।
पंजीकृत अभियोग...
1. मु0अ0सं0 97/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम विश्वास प्रकाश उपरोक्त।
2. मु0अ0सं0 98/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम विवेक चन्द्र नागर उपरोक्त।
अभियुक्त विश्वास प्रकाश उर्फ वीरु नागर का आपराधिक इतिहास...
1. मु0अ0सं0 578/21 धारा 216 ए भादवि थाना लालगंज प्रतापगढ़।
2. मु0अ0सं0 583/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लालगंज प्रतापगढ़।
3. मु0अ0सं0 92/2022 धारा 147,148,149, 504, 506, 307, 286 भादवि धारा 07 सीएलए एक्ट थाना लालगंज प्रतापगढ़।
4. मु0अ0सं0 97/22 धारा3/25 थाना लालगंज प्रतापगढ़।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार पाल, उप निरीक्षक विनीत कुमार उपाध्याय, उप निरीक्षक राजेश कुमार, कांस्टेबल सुजीत कुमार मौर्या, कांस्टेबल महेश कुमार, कांस्टेबल विशाल वर्मा थाना लालगंज प्रतापगढ़।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें