Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022

यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में रिटायर्ड IPS के यहां प्राइवेट लाकर में रूपये डंप किये गए डंप थे, जो चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए भेजे जा रहे थे रुपए, सूचना मिलते ही IT ने की छापेमारी

नोएडा और गाजियाबाद में रिटायर्ड IPS अधिकारी आर एन सिंह के यहाँ इनकम टैक्स विभाग का छापा, आईटी की टीम छानबीन में जुटी

रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी आर एन सिंह IT का पड़ा छापा...
लखनऊ। चुनाव कोई भी हो, चुनाव में ब्लैकमनी का इस्तेमाल जनप्रतिनिधियों से बेहतर कोई नहीं कर सकता इस बार यूपी के विधानसभा चुनाव-2022 में रिटायर्ड IPS आर एन सिंह के घर से रुपये भेजे जा रहे थे। नोएडा में 15 से 30 जनवरी, 2022 के बीच पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से करीब ढाई करोड़ रुपये बरामद किये थे। इसके बाद पुलिस अफसरों ने यह जानकारी जुटाना शुरू किया कि आखिर यह रुपये कहां से आ रहे है ? इस दौरान क्लू मिला कि रिटायर्ड आईपीएस आरएन सिंह के यहां से रूपये भेजने का यह खेल चल रहा है। जैसे ही इसकी जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दी गयी तो जानकारी मिलते ही इनकम टैक्स की टीम सक्रिय हुई और 30 जनवरी, 2022 को आईटी की टीम ने रिटायर्ड IPS अधिकारी आर एन सिंह के घर छापेमारी कर दी।

रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी आर एन सिंह का पूरा नाम राम नारायण सिंह है। नोएड़ा में निजी तौर पर लोगों को प्राइवेट लाकर देना इनका पुश्तैनी धंधा है। नोएडा के सेक्टर- 50 में ए-6 बंगला आर एन सिंह का है। इसी बंगले के बेसमेंट में प्राइवेट लाकर लगे हुए हैं। इन्हीं लाकरों में एक लाकर में रखे पैसे का इस्तेमाल विधानसभा चुनाव में किया जा रहा था। आईटी की टीम ने रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी आर एन सिंह के नोएडा और गाजियाबाद स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। खबर लिखे जाने तक यह तय नहीं हो सका कि जो धन मिला है वह किसका है और किसके लिए जा रहा था ? सूत्रों ने बताया कि ऐसे रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी सरीखे लोग अपने रसूख पर अपने पास धन का संग्रह करते हैं और चुनाव में उसे बताये हुए स्थान पर सुरक्षित पहुँचाने का ठेका लेते हैं। क्योंकि ऐसे लोंगों पर इनकम टैक्स विभाग भी ध्यान नहीं देता और यह खेल आसानी से चलता रहता है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें