लखनऊ हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने भाजपा नेता के प्रकरण में गिरफ्तारी से बचे अन्य आरोपियों को हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत
![]() |
हाईकोर्ट इलाहबाद खंडपीठ लखनऊने दिया फैसला... |
लखनऊ हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला की आत्महत्या के मामले में तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर अग्रिम सुनवाई तक के लिए रोक लगा दी है। आपको बता दें कि अभिषेक शुक्ला ने सुशांत गोल्फ सिटी के नंदिनी एनक्लेव में 25 अक्टूबर को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उल्लेखनीय है कि मृतक के पिता श्रीराम शुक्ल ने उक्त मामले में एफआईआर दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनके बेटे ने कुमुद सिंह से प्रेम विवाह किया था, बाद में कुमुद सिंह अपने बहन के बेटे और बेटी अपूर्व सिंह व कशिश सिंह को अपने साथ रखने लगी। उन्होंने अभिषेक के सारे पैसे हड़प लिए। इसके साथ ही कुमुद सिंह पर अपनी बहन के लड़के के साथ अवैध संबंध का भी आरोप लगाया है। सुगंध श्रीवास्तव पर मृतक के फोन को हैक करने का आरोप भी लगा है। मृतक के पोस्टमॉर्टम के समय ही कुमुद सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें