Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021

आईये जाने उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों और उनके ग्राम पंचायतों सहित उनके गाँवों के नाम

देश में डिजिटल इंडिया की धूम मची है और केंद्र की मोदी सरकार और सूबे की योगी सरकार डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए बड़े-बड़े दावे और घोषणाएं किये,परन्तु हकीकत में जब इसका सत्यापन किया गया तो डिजिटल इंडिया का बज गया,बैंड...

अपना उत्तर प्रदेश...


योगी सरकार का महत्वपूर्ण विभाग पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश की अधिकृत वेबसाइट पर जिलेवार ग्राम पंचायतों की संख्या कुछ तो जनपद में स्थापित जनपदवार NIC के आकड़ें कुछ और मिले। दो तरह के आकड़ें देखकर मन में असंतोष हुआ और भ्रष्ट नौकरशाही को कोसते हुए आमजनमानस के समक्ष उसका प्रस्तुतिकरण करने की इच्छा हुई। देखें कैसे डिजिटल इंडिया की हवा निकालने का घृणित और कुत्सित कार्य जिले में तैनात लाखों रुपये तनख्वाह पाने वाली नौकरशाही और राजधानी लखनऊ में मंत्रियों एवं मुख्यमंत्री के सामने पंचायती राज विभाग में लाखों रुपये की तनख्वाह लेने वाले भ्रष्ट नौकरशाही द्वारा आकड़ों की बाजीगरी का खेल किया गया है। जब आकड़ें ही फेंक होंगे तो डिजिटल इंडिया का नाम मिट्टी में मिलने से कोई रोक नहीं सकता


उत्तर प्रदेश का गठन 24 जनवरी 1950 को भारत के गवर्नर जनरल यूनाइटेड प्राविंसेज (आल्टरेशन ऑफ नेम) ऑर्डर के अंतर्गत किया गया था, वर्ष 2000 के पहले उत्तर प्रदेश 83 जिले थे, वर्ष 2000 में उत्तर प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र को काट कर उत्तराखंड का निर्माण किया गया, जिसमे उत्तर प्रदेश के 13 जिले उत्तराखंड में चले गए, जिससे उत्तर प्रदेश के पास कुल 70 जिले बचे, उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने 5 नए जिले का निर्माण किया, इस प्रकार से वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 75 जिले है, इस पेज पर उत्तर प्रदेश राज्य के जिलों के नाम की जानकारी प्रदान की जा रही है...

 

उ प्र में कुल मिलकर 18 मंडल है और उनके अंदर 75 जिले है, प्रत्येक जिला उप मंडल, तहसील और ब्लॉक में विभाजित है उत्तर प्रदेश के सभी जिलो का प्रशासन आईपीएस और आईएएस अधिकारी चलाते है उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों के मुख्यालय इस प्रकार से है उन जिलों के जिनके मुख्यालय उस जिले में नहीं है जैसे गौतम बुद्ध नगर जिले का मुख्यालय का नोएडा में है अम्बेडकर नगर जिले अकबरपुर और कानपुर देहात जिले का मुख्यालय अकबरपुर (माती) है फर्रुखाबाद जिले का मुख्यालय फतेहगढ़ है। कांशीराम नगर जिले का मुख्यालय कासगंज है कौशाम्बी जिले का मुख्यालय मंझनपुर है कुशीनगर जिले का मुख्यालय पडरौना है। लखीमपुर खीरी जिले का मुख्यालय खीरी में है सिद्धार्थनगर जिले का मुख्यालय नवगढ़ में है। सोनभद्र का जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में है संत रविदास नगर का जिला मुख्यालय ज्ञानपुर में है और संत कबीर नगर का जिला मुख्यालय खलीलाबाद है उत्तर प्रदेश के कुछ जिले देश जनसंख्या में देश के सभी जिलो में से कुछ स्थान रखते है जनसँख्या के हिसाब से प्रयागराज का देश में 13वां स्थान है मुरादाबाद और गाजियाबाद जिलों का स्थान क्रमशः 26वां और 27वां है इसी प्रकार से आजमगढ़, लखनऊ और कानपुर नगर जिलों का स्थान क्रमशः 30, 31 और 32वां है।


UPमें जनपदवार किस जिले में कितने गाँव और कितनी हैं,ग्राम पंचायतें...???


1-आगरा के गांव-956 और 695ग्राम पंचायते हैं। (पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश के आकड़े अनुसार ) जनपद आगरा  NIC पर दर्ज आकड़ें  के अनुसार आगरा के गांव- 906 और 702ग्राम पंचायते हैं। सही स्थिति समझ के परे हैं । क्योंकि दोनों आकड़ें सरकारी हैं। सही किसे माना जाए ?


2-अलीगढ़ जिले के गांव-1223 और 887ग्राम पंचायते हैं। (पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश के आकड़े अनुसार) जनपद अलीगढ़ NIC पर दर्ज आकड़ें के अनुसार के ग्राम पंचायत की संख्या-1210 हैं। गाँव की संख्या का कोई उल्लेख नहीं है।   


3-अम्बेडकर नगर जिले के गांव-1757 और 927ग्राम पंचायते हैं । (पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश के आकड़े अनुसार ) जनपद आगरा  NIC पर दर्ज आकड़ें  के अनुसार आगरा के गांव-1757 और 930ग्राम पंचायते हैं। 


4-अमेठी जिले में गांव-1000 और 682ग्राम पंचायते हैं। अमेठी ऐसा जिला मिला जिसका आकड़ा दोनों अधिकृत साइट पर एकरूप रहे। 


5-अमरोहा जिले में गांव-1132 और 601ग्राम पंचायते हैं। पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश के आकड़े अनुसार और जनपद अमरोहा  NIC पर दर्ज आकड़ें  में सिर्फ गाँव के आकड़ें में सिर्फ 1अंक का अंतर है


6-औरैया जिले के गांव- 848 और 477ग्राम पंचायते हैं


7-अयोध्या जिले के गांव-1272 और 835ग्राम पंचायते हैं


8-आजमगढ़ जिले में गांव-4121 और 1871ग्राम पंचायते हैं


9-बागपत जिले में गांव- 323 और 245ग्राम पंचायते हैं


10-बहराइच जिले में गांव-1395 और 1054ग्राम पंचायते हैं


11-बलिया जिले में गांव- 2372 और 948ग्राम पंचायते हैं


12-बलरामपुर जिले में गांव-1024 और 801ग्राम पंचायते हैं


13-बाँदा जिले में गांव-703 और 470ग्राम पंचायते हैं


14-बाराबंकी जिले में गांव-1855 और 1166ग्राम पंचायते हैं


15-बरेली जिले में गांव-1675 और 1193ग्राम पंचायते हैं


16-बस्ती जिले में गांव-3129 और 1235ग्राम पंचायते हैं


17-बिजनोर जिले में गांव-3012 और 1128ग्राम पंचायते हैं


18-बदायूं जिले में गांव-2084 और 1038ग्राम पंचायते हैं


19-बुलंदशहर जिले में गांव-1270 और 951ग्राम पंचायते हैं


20-चंदौली जिले में गांव-1640 और 734ग्राम पंचायते हैं


21-चित्रकूट जिले में गांव-660 और 335ग्राम पंचायते हैं


22-देवरिया जिले में गांव-2172 और 1189ग्राम पंचायते हैं


23-एटा जिले में गांव-892 और 576ग्राम पंचायते हैं


24-इटावा के गांव-905 और 471ग्राम पंचायते हैं


25-फरुखाबाद जिले में गांव-1014 और 600ग्राम पंचायते हैं


26-फतेहपुर जिले में गांव-1522 और 840ग्राम पंचायते हैं


27-फिरोज़ाबाद जिले में गांव-817 और 569ग्राम पंचायते हैं


28-गौतम बुद्ध नगर जिले में गांव-333 और 86ग्राम पंचायते हैं


29-गाजियाबाद जिले में गांव-573 और 161ग्राम पंचायते हैं


30-गाजीपुर जिले में गांव-3378 और 1237ग्राम पंचायते हैं


31-गोंडा जिले में गांव-1827 और 1054ग्राम पंचायते हैं


32-गोरखपुर जिले में गांव-3333 और 1352ग्राम पंचायते हैं


33-हमीरपुर जिले में गांव-635 और 330ग्राम पंचायते हैं


34-हापुड़ जिले में गांव-352 और 273ग्राम पंचायते हैं


35-हरदोई जिले में गांव-2092 और 1306ग्राम पंचायते हैं


36-हाथरस (महामाया नगर) जिले में गांव है-682 और 474ग्राम पंचायते हैं


37-जालौन जिले में गांव-1165 और 575ग्राम पंचायते हैं


38-जौनपुर जिले में गांव-3394 और 1749ग्राम पंचायते हैं


39-झांसी जिले में गांव-837 और 496ग्राम पंचायते हैं


40-कन्नौज में गांव-760 और 504ग्राम पंचायते हैं


41-कानपुर देहात जिले में गांव-1041 और 640ग्राम पंचायते हैं


42-कानपुर नगर जिले में गांव-1015 और 590ग्राम पंचायते हैं


43-कासगंज जिले में गांव-726 और 423ग्राम पंचायते हैं


44-कौशाम्‍बी जिले में गांव- 877 और 476ग्राम पंचायते हैं


45-लखीमपुर खीरी जिले में गांव-1808 और 1167ग्राम पंचायते हैं


46-कुशीनगर जिले में गांव-1647 और 1049ग्राम पंचायते हैं


47-ललितपुर जिले में गांव-758 और 416ग्राम पंचायते हैं


48-लखनऊ जिले में गांव- 819 और 570ग्राम पंचायते हैं


49महराजगंज जिले में गांव-1269 और 923ग्राम पंचायते हैं


50-महोबा जिले में गांव-526 और 273ग्राम पंचायते हैं


51-मैनपुरी जिले में गांव-862 और 552ग्राम पंचायते हैं


52-मथुरा जिले में गांव-901 और 516ग्राम पंचायते हैं


53-मऊ जिले में गांव-1624 और 675ग्राम पंचायते हैं


54-मेरठ जिले में गांव-681 और 478ग्राम पंचायते हैं


55-मिर्जापुर जिले में गांव- 1971 और 809ग्राम पंचायते हैं


56-मुरादाबाद जिले में गांव- 1810 और 584ग्राम पंचायते हैं


57-मुज़फ्फरनगर जिले में गांव-1049 और 498ग्राम पंचायते हैं


58-पीलीभीत जिले में गांव-1446 और 721ग्राम पंचायते हैं


59-प्रतापगढ जिले में गांव-2226 और 1241ग्राम पंचायते हैं


60-प्रयागराज जिले में गांव-3095 और 1637ग्राम पंचायते हैं


61-रायबरेली जिले में गांव-1782 और 989ग्राम पंचायते हैं


62-रामपुर जिले में गांव-1173 और 684ग्राम पंचायते हैं


63-सहारनपुर जिले में गांव-1588 और 887ग्राम पंचायते हैं


64-संभल (भीम नगर)-1022 और 556ग्राम पंचायते हैं


65-संत कबीर नगर जिले में गांव-1732 और 794ग्राम पंचायते हैं


66-भदोही (संत रविदास नगर )जिले में गांव-1228 और 561ग्राम पंचायते हैं


67-शाहजहांपुर जिले में गांव-2339 और 1077ग्राम पंचायते हैं


68-शामली जिले में गांव-352 और 230ग्राम पंचायते हैं


69-श्रावस्ती जिले में गांव-543 और 397ग्राम पंचायते हैं


70-सिद्धार्थनगर जिले में गांव-2513 और 1199ग्राम पंचायते हैं


71-सीतापुर जिले में गांव-2360 और 1601ग्राम पंचायते हैं


72-सोनभद्र जिले में गांव-1450 और 637ग्राम पंचायते हैं


73-सुल्तानपुर जिले में गांव-2538 और 986ग्राम पंचायते हैं


74-उन्नाव जिले में गांव-1816 और 1043ग्राम पंचायते हैं


75-वाराणसी जिले में गांव-1333 और 760ग्राम पंचायते हैं

2 टिप्‍पणियां:

  1. आप का बहुत बहुत धन्यवाद, आपने बहुत ही अथक प्रयास से यह सूची निकाली है जो कि सराहनीय कार्य किया है आपने प्रभु जी।यह सूची सब के लिए बहुत ही उपयोगी होगा।

    जवाब देंहटाएं

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें