महाराष्ट्र और तमिलनाडु सरकार का ऐलान,नहीं मिलेगी कोई छूट...!!!
लॉकडाउन-फोर को लेकर आ रही हैं,राज्यों से अलग-अलग खबर...!!!
 |
कुछ राज्यों में लॉकडाउन की बढ़ाई गई 31मई तक की अवधि |
इस बार देश में लॉकडाउन-फोर को बड़ी खबर आ रही हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते लॉकडाउन-3 का आज आखिरी दिन है, अभी तक के रुझान से ऐसा प्रतीत होता है कि हर बार की तरह केंद्र सरकार इस बार लॉकडाउन की घोषणा स्वयं न करके राज्यों से अपनी सुविधानुसार लॉकडाउन-फोर के लिए निर्णय लेने हेतु विचार किया है। ऐसे में महामारी के संक्रमण को कम करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ा दी है। महाराष्ट्र राज्य सरकार ने इसे 17 मई को जारी किये। जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा आपदा कानून-2005 के तहत 17 मई तक के लिए लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई गई थी, जिसकी मियाद आज खत्म हो रही है। लेकिन महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण की वजह से राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के फैसले के पहले ही ये घोषणा कर दी है। चूँकि महारष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 हजार पार कर चुकी है...!!!
 |
कोरोना के संक्रमण के चलते लॉकडाउन-3का आज आखिरी है,दिन...!!! |
महाराष्ट्र राज्य सरकार ने एक आदेश में कहा कि है रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के नियम पहले जैसे ही लागू रहेंगे। राज्य सरकार ने एपेडमिक डिजीज एक्ट 1897, आपदा प्रबंधन कानून 2005 के तहत यह लॉकडाउन बढ़ाया है। ताजा आकंड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 1,606 नये मामले सामने आए जिसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार हो गई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक प्रवासी मजदूर पलायन किये हैं। उद्धव सरकार पर प्रवासी मजदूरों द्वारा भेदभाव के आरोप तक लगे हैं जो आपदा प्रबंधन पर सवाल खड़ा करते हैं। सच यही है कि पूरे महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण को लेकर बहुत भयावह स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। दिल्ली में तबलीगी जमातियों के बाद मुंबई से आ रहे प्रवासी मजदूरों में सबसे अधिक कोरोना का संक्रमण मिल रहा है जो देश के गाँवों तक पहुँचने में सहायक हो रहा है। महाराष्ट्र की बात करें तो स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि नये मामले के साथ महारष्ट्र में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या- 30,706 तब पहुंच गई है। वहीं शनिवार को 524 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही अब तक 7,088 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। साथ ही राज्य सरकार के बयान के अनुसार अकेले मुंबई में कुल संक्रमितों की संख्या- 18,555 है जबकि शहर में 696 लोगों की मौत हुई है। वहीं मुंबई और महानगर क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या-23,193 है जिनमें से 768 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें