ए.जे.ए.(सहायक राजस्व सहायक) को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने का दिया फरमान और प्रशासनिक अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी...!!!
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने लोकतंत्र सेनानियों के शासन द्वारा जारी परिचय पत्र का समय से वितरित न किये जाने तथा उनके खातों में नियत तारीख तक पेंशन की धनराशि भुगतान न किये जाने के कारण कलेक्ट्रेट के ए.जे.ए.(सहायक राजस्व सहायक) राजेश कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से जहां निलम्बित कर दिया है वहीं कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी और नाजिर राजकुमार मिश्र को कारण बताओ नोटिश जारी किया है। ज्ञातव्य है कि लोकतंत्र सेनानियों को शासन से प्राप्त होने वाली पेंशन की धनराशि उनके खातों में अनिवार्य रूप से नियत तिथि तक चली जानी चाहिये। लोकतंत्र सेनानियों द्वारा अवगत कराया गया था कि शासन द्वारा जारी परिचय पत्र निर्धारित समय के अन्दर प्राप्त नही हुआ एवं निर्धारित तिथि तक उनके खातों में पेंशन की धनराशि नही डाली जा रही है। इन्हीं शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने यह आदेश जारी किये है। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) मनोज कुमार को निर्देशित करते हुये कहा कि इस प्रकरण में जो और भी कर्मचारी दोषी पाये जाते है उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये।

कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें