हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी रेल विभाग ने ट्रेनों के समय सारिणी में परिवर्तन करने का खाका तैयार कर लिया है,जो 1 नवम्बर से लागू होगा
![]() |
भारतीय रेल |
एक नवंबर से लागू हो रही रेलवे की नई समय सारिणी में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा। इसमें इलाहाबाद डिवीजन की 48, झांसी डिवीजन की 20 और आगरा डिवीजन की 19 ट्रेनों का वक्त बदलने जा रहा है। जिन ट्रेनों का समय बदल रहा है उसमें इलाहाबाद-दिल्ली दुंरतो और इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस मुख्य रूप से शामिल हैं। इसके अलावा बीते एक वर्ष के दौरान रेलवे द्वारा शुरू की गईं तमाम ट्रेनों को भी रेलवे की नई समय सारिणी में जगह मिलने जा रही है। रेलवे कई ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ा रहा है। जिन ट्रेनों की स्पीड बढ़नी है उनमें इलाहाबाद-उधमपुर, इलाहाबाद-कानपुर ईएमयू और हरिद्वार एक्सप्रेस के नाम हैं। कानपुर से होकर जाने वाली उधमपुर एक्सप्रेस अब सुपरफास्ट हो जाएगी।
20 मिनट पहले ही सेंट्रल आ जाएगी दुरंतो
नई समय सारिणी में दिल्ली दुंरतो एक्सप्रेस अब इलाहाबाद पहुंचने में 20 मिनट कम समय लेगी। गाड़ी संख्या 12276 नई दिल्ली से रात 10.40 बजे चलने के बाद अब सुबह 05.50 बजे इलाहाबाद पहुंच जाएगी। अभी दुरंतो सुबह 06.10 बजे इलाहाबाद पहुंचती है। इसी तरह इलाहाबाद से रात 10.40 बजे रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12275 दुरंतो अब रात 10.15 बजे रवाना होगी। इसी तरह इलाहाबाद से हरिद्वार जाने वाली गाड़ी संख्या 14115 का समय भी बदलने जा रहा है। अब यह ट्रेन रात 11.25 की बजाय रात 11.45 बजे रवाना होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें