Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 24 मई 2016

हामिद अंसारी की वाइफ बोलीं- 'ॐ' से मिलती है ऑक्सीजन; योग पर किया ये कमेंट....!!!

हामिद अंसारी की वाइफ बोलीं- 'ॐ' से मिलती है ऑक्सीजन; योग पर किया ये कमेंट....!!!

वाइस प्रेसिडेंट हामिद अंसारी वाइफ सलमा के साथ।
अलीगढ़ (यूपी).इंटरनेशनल योगा डे पर ॐ के उच्चारण के विरोध को उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्‍नी ने गलत बताया है। सलमा अंसारी ने कहा, ''ॐ के उच्चारण से ऑक्सीजन मिलती है, इसलिए इसका विरोध करना गलत है। मैं भी योग करती हूं। क्योंकि योग से फिटनेस मिलती है। इससे मुझे बीमारी से उबरने में मदद मिली है। अगर योग नहीं किया होता तो मेरी हड्डी टूट गई होती।'' 

हर वो काम करना चाहिए, जिससे फायदा मिले...!!!

- अलीगढ़ में मदरसा अलनूर स्कूल में सोमवार को बच्चों को सम्मानित करने आईं सलमा अंसारी ने ये बातें कहीं।
- उन्‍होंने कहा कि अगर आप पढ़े-लिखे हैं तो आपको हर वो काम करना चाहिए, जिससे आपको फायदा मिले।

नायडू इस मामले में दे चुके हैं सफाई...!!!
- बता दें, ॐ के उच्चारण को लेकर मचे बवाल के बाद अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्टर वेंकैया नायडू ने सरकार की तरफ से सफाई दी थी। 

- उन्‍होंने कहा था, 'योग दिवस पर योग सत्रों के दौरान ऊं का उच्चारण जरूरी नहीं है। यह आपकी मर्जी पर है।' 
- नायडू ने ट्वीट किया था- योग को विवादास्पद न बनाएं। ॐ का उच्चारण जरूरी नहीं है। योग एक प्राचीन भारतीय कला है जो शरीर और मस्तिष्क, दोनों को लाभ पहुंचाती है।'
ये है योग दिवस का प्रोटोकॉल...!!!
- आयुष मिनिस्ट्री ने योग के लिए 45 मिनट का एक प्रोटोकॉल प्रोग्राम तय किया है।

- इस प्रोटोकॉल में कौन-सा योगासन और प्राणायाम कितनी देर करना है, इसे लेकर इन्फॉर्मेशन दी गई है। 
- इसमें शुरुआत में ही 2 मिनट ऊं का उच्चारण किया जाएगा। इसके बाद ओम शांति, शांति, शांति के साथ इसे खत्म किया जाएगा।
- इसके बाद पहले 6 मिनट में वार्मअप प्रोग्राम में गर्दन, कंधे, शरीर के ऊपरी हिस्से और घुटने को हिलाना होगा।
- इसके बाद 18 मिनट योगासन। इसमें पहले खड़े होकर ताड़ासन, वृक्षासन, पद-हस्तासन, अर्धचक्रासन और त्रिकोणासन किया जाना है। 
- फिर बैठकर किए जाने वाले आसनों में भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्थान मंडुकासन करना होगा।
- आखिर में सिर झुका कर करने वाले आसन मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, धनुर्रासन किया जाएगा।
- 2 मिनट कपालभाति किया जाएगा, जिसमें हर बार में 20 से 40 स्ट्रोक करना होगा।
- 6 मिनट प्राणायाम- नाड़ीशोधन, अनुलोम-विलोम, शीराली, भ्रामरी। इन सभी प्राणायामों के पांच-पांच राउंड करने हैं।
- 9 मिनट का मेडिटेशन। इसके बाद प्रोगाम की क्लोजिंग के दौरान 2 मिनट के संकल्प के साथ ऊँ के उच्चारण के साथ शांति पाठ किया जाएगा।

21 जून को मनाया जाता है, योग दिवस....!!!
- यूनाइटेड नेशन्स ने 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे अनाउंस किया है।

- साल 2015 में पहला मौका था जब दुनियाभर में योग दिवस मनाया गया था।
- इसकी पहल नरेंद्र मोदी ने 2014 में यूएन में दी गई अपनी स्पीच में की थी। 
- भारत में राजधानी दिल्ली में राजपथ पर 37 हजार लोगों ने योग किया था।
- प्रोग्राम में मोदी ने भी आयुष मिनिस्ट्री के 35 मिनट के प्रोटोकॉल में तय सभी योगासन किए थे।
- इस दौरान दिल्ली की तिहाड़ जेल के 8 हजार कैदियों ने भी योग किया था। इसके अलावा, सियाचिन में तैनात आर्मी के जवानों ने भी योग किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें