बकुलाही नदी पर भयहरणनाथ चेक डैम निर्माण मंजूर.....!!!
प्रतापगढ़ : बकुलाही नदी के पानी का उपयोग अब भयहरण नाथ क्षेत्र के गांवों के लोग भी कर सकेंगे। इसके लिए चेक डैम बनाने की मंजूरी मिली है। उक्त नदी रायबरेली के सलोन तहसील के मझवार झील से निकलकर बिहार होते हुए विश्वनाथगंज विधानसभा में पूरे सुखदेव भयहरण नाथ धाम होते हुए सई नदी में जा कर मिलती है। बिहार के हिस्से में नदी की गहराई अधिक होने और कटरा गुलाब ¨सह भयहरण नाथ से सई तक के हिस्सा छिछला होने से नदी में पानी नहीं आ पाता था। उसमें भी भयहरण नाथ धाम से गौरा, बाबूपुर, सराय देवराय, मनेहू, शिवरा होते हुए ढेमा के पास तक लूप कटाव के कारण पानी से वंचित रह जाता था।
इस 22 किमी की नदी में पानी नही भरने से लगभग 50000 की आबादी में गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। पेयजल संकट खत्म करने के उद्देश्य से क्षेत्रवासियों की मदद से कई बार मिट्टी का चेकडैम बनाया गया था, ¨कतु फूलपुर फर्टिलाइजर की गेल पाइप परियोजना की तरफ से आपत्ति लगी थी। इसको लेकर विधायक विश्वनाथगंज डा.आरके वर्मा, डीएम डा. आदर्श सिंह, सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह, गेल के वरिष्ठ प्रबंधक शील श्रीवास्तव के संयुक्त प्रयास से भयहरण नाथ धाम चेकडैम की निर्माण की स्वीकृति शासन से मिल गई है। इससे क्षेत्रवासियों में पानी का संकट दूर होने की उम्मीद नजर आ रही है
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें