भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने की अकबर रोड का नाम बदलने की मांग...!!!
![]() |
स्वामी ने की अकबर रोड का नाम बदलने की मांग |
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली के लुटियंस जोन स्थित अकबर रोड का नाम बदलकर महाराणा प्रताप रोड करने की मांग की है। स्वामी ने कहा कि महाराणा प्रताप एक महान योद्धा थे इसलिए उनके त्याग और बलिदान को देखते हुए ऐसा किया जाना चाहिए। वे बोले कि लुटियंस जोन में करीब एक तिहाई सड़कों के नाम मुस्लिम शासकों के नाम पर हैं। नाम बदलने की बात पर एक और तर्क देते हुए उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने अकबर के सामने घुटने नहीं टेके थे और कहा था कि वह घास की बनी रोटी भी खा लेंगे।
इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी केन्द्र सरकार से अकबर रोड का नाम बदलने की मांग की थी उन्होंने वीके सिंह से मुलाकात कर नाम बदलने पर विचार करने को कहा था। आपको बता दें कि पिछले साल भी दिल्ली की औरंगजेब रोड का नाम बदलकर पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से विख्यात वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया था। खट्टर सरकार ने हाल ही में गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम किया था, जिस पर भी काफी सवाल उठे थे। वहीं दूसरी ओर राजस्थान में स्कूल की किताबों से अकबर महान का नाम हटाकर प्रताप महान किया गया है।
|
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें