53सांसदों के रिटायर होने के बाद राज्यसभा की कुछ ऐसी होगी तस्वीर.....!!!
बीजेपी के 14 सांसद रिटायर हो रहे हैं। 57 सीटों पर इलेक्शन के बाद उसे 18 सीटें मिल सकती हैं। यानी वह 4 सीटों के फायदे में रहेगी। यानी 49 सीटों वाली बीजेपी राज्यसभा में 53 सीटों तक पहुंच जाएगी। कांग्रेस के अभी 61 सांसद हैं। उसके भी 14 सांसद रिटायर हो रहे हैं। लेकिन उसे उम्मीद है कि चुनाव के बाद उसकी संख्या 60 बनी रहेगी।
बीजेपी को कितना मिलेगा फायदा....???
बीजेपी को कुछ सीटों का फायदा हो सकता है लेकिन उसकी संख्या इतनी नहीं बढ़ेगी कि वह राज्यसभा में बड़े बिल पास कराने की स्थिति में आ जाए। मोदी सरकार के पांच मंत्री- वेंकैया नायडू, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, वाईएस चौधरी और मुख्तार अब्बास नकवी का टर्म खत्म हो रहा है। नायडू के पास पार्लियामेंट्री अफेयर्स और अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्ट्री है। उनकी संसद में वापसी तय है। आंध्र से 4 सीटें हैं। एक सीट वाईएसआर कांग्रेस और बाकी तीन बीजेपी-टीडीपी को मिलेंगी। ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और मुख्तार अब्बास नकवी यूपी से वापसी कर सकते हैं।
क्या कांग्रेस को होगा फायदा....???कांग्रेस को आंध्र या तेलंगाना से कोई राज्यसभा सीट नहीं मिल सकेगी। केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की परफॉर्मेँस राज्यसभा में उनकी राह तय करेगी। पंजाब में भी कांग्रेस को परेशानी है। वहां से उसके तीन सांसद रिटायर हो रहे हैं। लेकिन दो की ही वापसी हो सकेगी। ऑस्कर फर्नांडीज कर्नाटक से रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह कांग्रेस पूर्व मंत्री पी चिदंबरम की एंट्री करा सकती है।
यूपी में किसे होगा फायदा ....???
बीएसपी के पास लोकसभा में कोई मेंबर नहीं है। अब राज्यसभा से उसके 6 सांसद रिटायर हो रहे हैं। इनमें पार्टी में नंबर 2 सतीश चंद्र मिश्रा भी शामिल हैं। बीएसपी अपने दो और बीजेपी-कांग्रेस एक-एक नेता को चुन सकेगी। मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी से किसी नेता के चुने जाने की संभावना नगण्य है।
जून में राज्यसभा के लिए होंगे चुनाव....???
राज्यसभा की 57 सीटों के लिए चुनाव 11 जून को कराए जाएंगे। इसमें शराब व्यवसायी विजय माल्या द्वारा खाली की गई एक सीट भी शामिल है। चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी। बिहार से पांच सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे, जबकि आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से चार-चार सीटों पर चुनाव होंगे। वहीं मध्य प्रदेश और ओड़िशा से तीन-तीन सीटों, हरियाणा, झारखंड, पंजाब, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना से दो-दो सीटों और उत्तराखंड से एक सीट पर चुनाव होने हैं।
लोकसभा में 120 फीसद तो राज्यसभा में 84 फीसद काम....!!!
जिन सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें केन्द्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू, बिरेन्दर सिंह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और मुख्तार अब्बास नकवी, पूर्व मंत्री जयराम रमेश, जदयू नेता शरद यादव और वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी शामिल हैं। सेवानिवृत्त हो रहे सबसे अधिक 11 सदस्य उत्तर प्रदेश से हैं, वहीं छह-छह सदस्य तमिलनाडु व महाराष्ट्र से हैं।
बहुत बढ़िया राजदार जी
जवाब देंहटाएं