नागरिकों को कोई सुविधा मिले या न मिले परन्तु नपा अध्यक्ष को जरूर मिल जाएगा 38 करोड़,68 लाख रुपए पर 15%अपना कमीशन वाला हिस्सा...!!!
प्रतापगढ़ : बेल्हावासियों को गर्मी में राह चलते प्यास लगने पर बोतलबंद पानी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राहगीरों को भी जल्द ही खासी राहत मिलने जा रही है। नगर पालिका आमजन की सुविधा के लिए नगर में आरओ प्लांट लगाने जा रही है। साथ ही भीड़ वाले इलाकों में वाटर कूलर भी लगाए जाएंगे। शनिवार को आयोजित नगर पालिका बोर्ड की बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है। अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्ष 2016 -17 के बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इसमें लगभग 42 करोड़ की आय होने का अनुमान जताया गया है। इसके सापेक्ष 38.68 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर में आरओ प्लांट लगाया जाएगा। साथ ही भगवा चुंगी, चौक जैसे भीड़ भाड़ वाले इलाकों में वाटर कूलर लगाए जाएंगे। पहले चरण में पांच वाटर कूलर लगाए जाएंगे। नगर की जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सभी पंप स्वचालित किए जा रहे हैं। 60 केवीए डिजिटल सर्वर स्टेबलाइजर व 5 हजार लीटर के तीन वाटर टैंक मय ट्राली क्रय किए जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई। बिजली के दुरुपयोग को रोकने व बिजली बचाने के लिए नगर भर में अब एलईडी लगाए जाएंगे। सारी स्ट्रीट लाइट बदली जाएंगी। साथ ही इन स्ट्रीट लाइट में सोलर सेंसर लगाया जाएगा। अंधेरा होने पर स्ट्रीट लाइट जलेंगी और उजाला होने पर बंद हो जाएंगी। कंपनी बाग में आम जनता के लिए सार्वजनिक जिम स्थापित किया जाएगा।
बैठक में अवास्थापना विकास निधि से ट्रेजरी चौराहा से गाजी चौराहा होते हुए पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने तक, पृथ्वीराज चौराहा से नगर पालिका की सीमा तथा राजापाल चौराहे से एसपी आवास की तरफ तक फुटपाथ निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया गया। इसी मद से सदर बाजार वार्ड में, चिलबिला पूर्वी वार्ड कवर्ड नाला निर्माण को भी बोर्ड द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही सहोदरपुर पश्चिमी वार्ड में नया माल गोदाम रोड पर नाला निर्माण तथा दहिलामऊ उत्तरी वार्ड में नाला निर्माण के कार्य को भी अन्य मद से कराए जाने का निर्णय लिया गया। संचालन अधिशाषी अधिकारी अवधेश यादव ने किया। हेमलता, फिरोज, जानकी, त्रिलोचन, सीता देवी, छाया श्रीवास्तव, आशा किरण, उर्मिला सिंह, रेहाना बेगम, धर्मशील शुक्ल, श्रीराम, राजेंद्र मौर्य मौजूद रहे। हर बार की तरह नगर क्षेत्र में नागरिकों को कोई सुविधा मिले या न मिले परन्तु नपा अध्यक्ष को अपना कमीशन वाला हिस्सा 38 करोड़, 68 लाख रुपए पर 15 प्रतिशत जरूर मिल जाएगा।
अब आप सोच रहे होंगे कि नपा अध्यक्ष का नगर पालिका के प्रत्येक कार्य में विना कुछ किये उनका हिस्सा कार्य के वजट का 15 प्रतिशत कैसे मिल जाता है....? इस धन को पाने में नपा अध्यक्ष को कोई अलग से मेहनत नहीं करना पड़ता। ये तो 20 वर्ष से नगर पालिका और उनके वीच हर कार्य में आवंटित धनराशि का 15 % कमीशन प्राप्त करने का करार हो चुका है l जिसे वो अपना जन्मसिद्ध अधिकार मान चुके हैं l जे. ई. और सम्बंधित ठेकेदार ये धन राशि उनके आवास तक सुरक्षित पहुंचा दिया करते हैं । कल के वजट में खर्च करने की जो धनराशि वर्ष - 2016 -17 में निर्धारित की गई, वो 38 करोड़, 68 लाख की है। अब सूत्रों की बातों पर यकीन करें तो इस धनराशि में नपा अध्यक्ष का अपना कमीशन = 38.68 लाख × 15 प्रतिशत कमीशन = 5,80,20,000/= रुपए का सीधे मुनाफे का आसार जरूर हो गया है। नगर की जनता को ये जानना बहुत आवश्यक हो गया है कि उनके द्वारा निर्वाचित नपा अध्यक्ष 1 वर्ष में अकेले नगर पालिका के कार्यों से कितनी वचत करते हैं और चुनाव में जनता पर कितना खर्च करते हैं....???
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें