राज्यसभा की दौड़:अनुपम खेर और रजत शर्मा में कटेगा एक का पत्ता, ये 6 हुए नॉमिनेट....!!!
@@@.....राज्यसभा में 12 मनोनीत सदस्य होते हैं, जिसमें से सात सीटें खाली थीं। इन सात सीटों में से छह सीटों के लिए नामों की कर दी गई घोषणा...!!!
@@@.....राज्यसभा में 12 मनोनीत सदस्य होते हैं, जिसमें से सात सीटें खाली थीं। इन सात सीटों में से छह सीटों के लिए नामों की कर दी गई घोषणा...!!!
![]() |
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और टीवी पत्रकार रजत शर्मा |
भाजपा नेता स्वामी सुब्रमण्यम स्वामी, पूर्व लोकसभा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू और राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) के सदस्य रहे नरेंद्र जाधव सहित छह लोगों को नरेंद्र मोदी सरकार ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। इनके अलावा मलयालम अभिनेता सुरेश गोपी, पत्रकार स्वप्न दासगुप्ता और मुक्केबाज मैरी कॉम को भी राज्यसभा के नए सदस्यों के तौर पर मनोनीत किया गया है। राज्यसभा में 12 मनोनीत सदस्य होते हैं, जिसमें से सात सीटें खाली थीं। इन सात सीटों में से छह सीटों के लिए नामों की घोषणा कर दी गई है। अभी एक नाम की घोषणा होना और बाकी है। सातवीं सीट के लिए बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और टीवी पत्रकार रजत शर्मा के नाम की चर्चा है। सीट एक खाली है और दावेदार दो नजर आ रहे हैं, ऐसे में रजत शर्मा या अनुपम खेर दोनों में से एक का पत्ता कटना तय है। सातवें मनोनीत उम्मीदवार के नाम की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को छह नामों की घोषणा करते हुए बताया था कि मोदी सरकार की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अलग-अलग क्षेत्रों की छह हस्तियों को संसद के उच्च सदन के लिए मनोनीत किया। इन छह हस्तियों के उच्च सदन में मनोनयन के बाबत औपचारिक अधिसूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी। केंद्र सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति साहित्य, विज्ञान, खेल, कला एवं समाज सेवा जैसे क्षेत्रों से चुने गए लोगों को राज्यसभा सदस्य के तौर पर मनोनीत करते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें