Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 4 नवंबर 2017

शारदा चिट फंड घोटाले का मुख्य आरोपी मुकुल रॉय BJP में शामिल

वाह रे,भाजपा....!तेरा भी को तोड़ नहीं...!
भाजपाई जिसे छू ले वो धर्मात्मा और जिसे न छुए वो पापी...!
भाजपाईयों को यदि है,पसन्द तो वो चोरों को भी शाह कहेंगे...!!!
 BJP में शामिल होते ही मुकुल रॉय का सारा पाप धुल गया 
न खाऊंगा और न खाने दूंगा-भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शेर जैसी दहाड़ के साथ ये वाक्य पूरा किया तो देश की जनता को उनकी बातों पर भरोसा हो गया कि बंदे में है,दम। तभी तो सीना ठोककर बोल रहा है। परन्तु देश के अन्दर सभी भ्रष्टाचारी एक-एक कर भाजपा में आते जा रहे हैं और देश की जनता का भरोसा भाजपा से उठता जा रहा है। आज यदि भ्रष्टाचारियों को ईमानदारी से खोजा जाए तो वो भाजपा के दरवाजे पर ही मिल जायेंगे सभी दलों के भ्रष्टाचारी घोटाला करके भाजपा को अपनी शरणस्थली बना चुके हैं, तभी तो सुरक्षित जोन मानकर वहीं शरण लिए हैं। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी के ऊपर देश की जनता का जिस तेजी से विश्वास बढ़ा था,ठीक उसी रफ़्तार में उनकी अब लच्छेदार भाषण पर जनता में अविश्वास भी बढ़ना शुरू हुआ है। सारे भ्रष्टाचारी जेल के अन्दर होंगे ये सभी भाजपाई सीना ठोककर बोलने से परहेज नहीं करते।जबकि हकीकत ये है कि सारे भ्रष्टाचारी एक-एक कर जेल जाने के बजाय भाजपाई होते जा रहे हैं। उसी कड़ी में पश्चिम बंगाल में हुए शारदा चिट फंड घोटाले का मुख्य आरोपी मुकुल रॉय अब भाजपाई हो चुका है उसके सारे पाप भाजपाईयों ने जमजम के जल से धो डाला है। अब वो कहीं से दागी नहीं रह गया,क्योंकि उसको भाजपाईयों ने ईमानदारी का प्रमाण पत्र दे दिया है। शारदा चिट फंड घोटाला का ज़िक्र करते हुए वर्ष-2015 में नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने कहा था कि ग़रीबों के पैसे खाने वाले को वो नहीं छोड़ेंगे। सारे बेईमान लोग भाजपा के पीछे पड़े हैं,जो उनको न पसन्द हो तो वो बेईमान कहेंगे। जब सब कुछ है,पसन्द तो चोरों को भी वो शाह कहेंगे...!!!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें