Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 19 अप्रैल 2016

केशव मौर्य से पोस्टर में सवाल, कैसे बने करोड़पति....!!!

!!!....केशव मौर्य से पोस्टर में सवाल, कैसे बने करोड़पति....!!!

इलाहाबाद। ‘अपनों’ के अजीबोगरीब पोस्टर से परेशान भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य कांग्रेसियों के पोस्टर में भी हैं, लेकिन सवालों के साथ। सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर सोमवार को ऐसा ही एक पोस्टर सुर्खियों में रहा। इसमें तुकबंदी के जरिए पूछा गया है 'चाय बेचने वाले केशव भइया रहस्य पर से पर्दा हटाओ, करोड़पति बनने का राज तो बताओ।' भाजपा पर भी वार है। वह भी तुकबंदी में, यह नारा है-अपराधी और भ्रष्टाचारियों की भरमार, 2017 में भाजपा का अंतिम संस्कार।

केशव प्रसाद मौर्य अतीत में पिता के साथ कौशांबी में चाय बेचा करते थे। आज उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। कई मुकदमे भी हैं। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पोस्टरबाजी शुरू हुई। पहले वाराणसी में उनको कृष्ण के रूप में दर्शाया गया फिर इलाहाबाद में वह अर्जुन के रूप में दिखाए गए। उक्त पोस्टर तो उनकी पार्टी वालों ने ही लगवाए थे। सोमवार को सिविल लाइंस में लगाए गए कांग्रेसियों के पोस्टर से साफ है कि विपक्षी दल, भाजपा को घेरने की तैयारी में है।

भाजपाई भड़के, किया प्रदर्शन, दी तहरीर....!!!

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर कांग्रेसियों के पोस्टर से भड़क भाजपाईयों ने देर शाम प्रदर्शन कर सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर संबंधित पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। दैनिक जागरण से फोन पर दी गई प्रतिक्रिया में प्रदेश भाजपाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘इस मसले पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। प्रदेश में कांग्रेस टिप्पणी करने लायक बची ही नहीं है। चर्चा में आने के लिए कुछ कांग्रेसी ऐसी हरकतें कर रहे हैं। मेरा जीवन खुली किताब है।’

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें